CJP प्रदर्शन से जुड़े मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। भारद्वाज पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नीशु आजाद के पिता से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप हैं। मामले में उनके खिलाफ SC/ST एक्ट और POCSO एक्ट के तहत दो FIR दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी SC/ST एक्ट वाली FIR में हुई थी। भारद्वाज को 5 सितंबर को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था और वह तब से न्यायिक हिरासत में थे। #SwatantraBhardwaj #CJP #PatialaHouseCourt #InterimBail #Delhi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch