जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली! जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में नंदन के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मामले में POCSO समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। #Jamui #NandanYadav #Bihar #PoliceEncounter #JamuiCase
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch