Molitics

@moliticsindia

इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक, ये आपत्तियां SIR, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, Form 6 में बदलाव और वोटर डेटा के प्रबंधन जैसे मुद्दों से जुड़ी थीं। अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस रिपोर्ट के बाद स्पष्ट किया है कि आयोग के सभी फैसले, SIR समेत, सर्वसम्मति से लिए गए हैं और हर निर्णय को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी प्राप्त थी। यानी एक तरफ रिपोर्ट में दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज आपत्तियों का जिक्र है, वहीं आयोग का कहना है कि अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। #ElectionCommission #ECI #SIR #VoterList #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch