जून 2026 में यूजीसी-नेट (UGC-NET) का पेपर कराकर 'निश्चिंत' सो रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरे 45 दिन बाद अचानक याद आया है कि उसने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपरों में भारी ब्लंडर कर दिया था! विद्वानों के नाम में टाइपो, गलत हिंदी अनुवाद और पुराने सालों के सवाल हूबहू चिपकाने जैसे अद्भुत 'कारनामों' की जब एक्सपर्ट कमेटी ने पुष्टि की, तो एजेंसी ने एक झटके में तीन विषयों की परीक्षा रद्द कर दी। अब मेहरबानी देखिए, 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए छात्रों से 'कोई अतिरिक्त फीस' नहीं ली जाएगी! यानी छात्रों के डेढ़ महीने का तनाव, दूर-दराज के परीक्षा सेंटरों के आने जाने का किराया, और मानसिक उत्पीड़न बिल्कुल 'फ्री' है। समस्या सुलझाने के नाम पर हर बार पूरे देश के छात्रों को फिर से लाइन में खड़ा कर देने के इस 'वर्ल्ड क्लास' एग्जामिनेशन मॉडल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर बताएं। #UGCNET #NTA #ReExam #EducationSystem #SystemFailure
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch