Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के 21 वर्षीय छात्र सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया। बिट्टू ने जनवरी 2026 से नदी में उतरकर प्लास्टिक, बोतलें और कचरा अपने हाथों से निकालना शुरू किया। उनकी मेहनत से नदी के एक हिस्से की हालत काफी बदली। उन्होंने पूजा सामग्री नदी में न जाए, इसके लिए ड्रम भी रखा था। लेकिन किसी ने ड्रम तोड़कर उसे भी उसी नदी में फेंक दिया। इसके बावजूद बिट्टू ने सफाई का काम जारी रखा। उनकी मेहनत और जज़्बे की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। #BittuTabahi #AjnarRiver #MadhyaPradesh #RiverCleaning #Environment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch