News Pinch

@thenewspinch

गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की के साथ पकड़ा तो बॉयफ्रेंड ने चढ़ाई कार UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गोमतीनगर थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक लड़के पर अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर भागने का आरोप है. घटना में महिला बाल-बाल बची. पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी. इसी दौरान उसका बॉयफ्रेंड शाहनवाज भी अपनी एक दूसरी महिला मित्र के साथ वहां पहुंच गया. शाहनवाज को दूसरी युवती के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद शाहनवाज दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा. इसी दौरान अनामिका कार के सामने खड़ी हो गई. आरोप है कि शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया, जिससे अनामिका सड़क पर गिर गई. देखिए वीडियो...

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch