Molitics

@moliticsindia

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छात्र बहुल क्षेत्र सत्य निकेतन (नानकपुरा गुरुद्वारे के पास) में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत (छात्रावास/पीजी) अचानक ढह गई। दोपहर लगभग 1:30 बजे हुए इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। ​हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस (DFS), एनडीआरएफ (NDRF), डीडीएमए (DDMA) और कैट्स (CATS) एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे के नीचे कई छात्रों और मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनमें से कुछ को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दलों द्वारा स्निफर डॉग्स की मदद से मलबे की तलाशी ली जा रही है। ​#SatyaNiketan #DelhiNews #BuildingCollapse #NDRF #DelhiPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch