लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) के बैक गेट से करीब 50 मीटर दूर कालकाजी गैंगरेप केस के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसके बाद छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज ने मंगलवार दोपहर से ऑफलाइन कक्षाएं रद्द कर दीं और बुधवार से क्लासेज ऑनलाइन कर दीं। कॉलेज प्रशासन ने बैक गेट के आसपास न जाने की सलाह दी है और दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त पेट्रोलिंग की मांग की है। वहीं, LSR छात्रसंघ ने भी सुरक्षा को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई। #LSRCollege #Delhi #DelhiCrime #WomenSafety #Kalkaji
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch