Molitics

@moliticsindia

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के मुरकौल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों का कहना है कि खासकर रसायन विज्ञान के शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और तिमाही परीक्षाएं भी नजदीक हैं। छात्रों के मुताबिक, शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कई बार शिक्षा विभाग और DEO को जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को छात्रों ने वाड्रफनगर-सनावल मार्ग पर करीब ढाई घंटे चक्काजाम कर शिक्षकों की व्यवस्था की मांग की। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने DEO से वीडियो कॉल पर छात्रों की बात भी कराई। #Balrampur #Chhattisgarh #TeacherShortage #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch