Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के मध्य जिले के डीबीजी रोड (देशबंधु गुप्ता रोड) थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया गया। बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान अंकित के रूप में हुई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। #Delhi #KarolBagh #BreakingNews #DelhiCrime #CrimeNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch