Molitics

@moliticsindia

झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले राज्य के जल, जंगल और जमीन को लेकर सवाल उठे और अब सरकारी नौकरियों में भी पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि यदि भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष नहीं होंगी और पेपर लीक जैसी घटनाएं जारी रहेंगी, तो मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। प्रदर्शनकारी पूछ रहे हैं, "अगर रोजगार के अवसर भी सवालों के घेरे में आ जाएं, तो राज्य का युवा आखिर कहां जाए?" Video- @Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch