दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा कैंपस के भीतर शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ज़ोरदार विरोध जताया है। छात्रों का तर्क है कि इस तरह के नियम उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पसंद पर पाबंदी लगाते हैं, जबकि प्रशासन इसे अनुशासन से जोड़कर देख रहा है। #StStephensCollege #DelhiUniversity #viral #StudentProtests #dress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch