अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक तीखा बयान जारी करते हुए ईरान के खिलाफ "इतिहास के सबसे कुचल देने वाले आर्थिक अभियान" का ऐलान किया है। ट्रंप ने इसे 'Economic D-Day' का नाम देते हुए चेतावनी दी है कि जो भी देश, वित्तीय संस्थान, एयरपोर्ट्स या बिजनेस फर्में ईरान को तेल स्मगलिंग, कैश ट्रांसफर या करेंसी स्वाइप के जरिए किसी भी तरह की 'लाइफलाइन' प्रदान करेंगी, उन्हें अमेरिका के बेहद सख्त और गंभीर आर्थिक परिणामों (Economic Consequences) का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान को डील करने के कई मौके दिए गए, लेकिन उसने गंवा दिए। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और करेंसी पहले ही तबाह हो चुकी है और अब इस अभूतपूर्व आर्थिक नाकेबंदी (Economic Isolation) के जरिए तेहरान के बचे-कुचे वित्तीय स्रोतों को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। #DonaldTrump #USNews #Iran #EconomicSanctions
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch