Molitics

@moliticsindia

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शिकायत पर रिलायंस कैपिटल (RCap), उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी और तत्कालीन ग्रुप MD सतीश सेठ के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ​LIC का आरोप है कि रिलायंस कैपिटल ने गलत जानकारी देकर उसके ₹3,900 करोड़ के NCDs में निवेश कराए और बाद में फंड डायवर्ट कर ₹2,684.57 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। वहीं, अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे केवल गैर-कार्यकारी निदेशक थे और उन्होंने किसी भी गलत गतिविधि से इनकार किया है। ​#AnilAmbani #RelianceCapital #CBI #LIC #FinancialFraud

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch