Molitics

@moliticsindia

इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी! इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने और हर कक्षा में विदेशी छात्रों की संख्या की अधिकतम सीमा तय करने की घोषणा की है। मेलोनी के मुताबिक, इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। सरकार कुछ ऐसे विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए इटालियन भाषा सीखना भी अनिवार्य करना चाहती है, जिन्हें स्कूल में घुलने-मिलने में गंभीर कठिनाइयां हैं। हालांकि, विदेशी छात्रों की संख्या की प्रस्तावित अधिकतम सीमा अभी तय नहीं बताई गई है। बता दें कि फिलहाल यह प्रस्तावित नियम है, जिसे कानून बनने के लिए आगे की सरकारी और संसदीय प्रक्रिया से गुजरना होगा। #Italy #GiorgiaMeloni #BurqaBan #Niqab #EuropeNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch