बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शाहजहांपुर में उनकी गारंटी पर दर्ज दो संपत्तियों की नीलामी के लिए नोटिस चस्पा किया गया है. इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 3 करोड़ 19 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है. बताया जा रहा है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का राजपाल यादव पर करीब 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है. यह कर्ज उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए लिया था. बैंक के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को इन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी. जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है, वे राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और उनकी मां के नाम पर दर्ज हैं और बैंक लोन के लिए गारंटी के तौर पर गिरवी रखी गई थीं. मुंबई से आई बैंक टीम ने शाहजहांपुर में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की. हालांकि राजपाल यादव के परिवार का कहना है कि मामले की निपटारा किया जा रहा है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch