Molitics

@moliticsindia

कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने केंद्र सरकार की 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) ईंधन नीति को "अदूरदर्शी और जनविरोधी" बताते हुए इसकी तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने और अनाज का एथेनॉल बनाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने से चीनी, गुड़, आटे और पशु आहार के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना समुचित परीक्षण के E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के माइलेज में गिरावट आ रही है और इंजनों के खराब होने का खतरा बना हुआ है। जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद जनता को सस्ते पेट्रोल का लाभ नहीं दिया जा रहा है, इसलिए सरकार को तुरंत इस नीति की समीक्षा कर वाहन चालकों के लिए बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराना चाहिए। #JairamRamesh #Congress #E20Fuel #EthanolBlending #Inflation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch