पटना में गंगा और पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। दीदारगंज में पुनपुन का पानी ट्रैक्टर के गोदाम और यार्ड में घुस गया, जहां सैकड़ों नए ट्रैक्टर पानी में डूब गए। फतुहा के कई इलाकों में भी घर और सड़कें जलमग्न हैं। बिहार के 13 जिलों में 27 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं। हालांकि पटना में गंगा का जलस्तर अब कुछ जगहों पर घट रहा है, लेकिन पुनपुन समेत कई नदियां अभी भी खतरे के निशान के आसपास या ऊपर हैं। #PatnaFlood #BiharFlood #PunpunRiver #GangaFlood #Patna
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch