प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पटना से आए एक छात्र ने 22 जुलाई को हुए प्रदर्शन की कड़वी हकीकत बयां की। छात्र ने बताया कि जब युवा अपने हक की आवाज उठा रहे थे, तब पुलिस की सबसे पहली लाठी उसी पर चलाई गई थी। छात्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट (Name Plate) के पहुंचे थे और उनके हाथों में सामान्य स्टिक (छड़ी) की जगह भारी लाठियां थीं। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंची डीएसपी ने न्याय मांग रहे छात्रों को सहानभूति देने के बजाय उल्टे यह आरोप लगा दिया कि "ये छात्र नहीं, बल्कि उपद्रवी हैं।" ग्राउंड रिपोर्ट - @Geet_reports पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #BiharStudents #ChhatronKiGoonj #Prayagraj #RahulGandhi #BiharPolice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch