प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बिहार से आई एक छात्रा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी वादों पर गंभीर सवाल खड़े किए। छात्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "एक तरफ सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, और दूसरी तरफ जब वही बेटियां अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरती हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं।" छात्रा ने बिहार के माहौल की कड़वी हकीकत बयां करते हुए कहा कि राज्य में ऐसा माहौल बना दिया गया है जहाँ सरकारी नौकरी ही युवाओं के लिए सब कुछ बन गई है। छात्र-छात्राएं सालों-साल तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा आते ही पेपर लीक हो जाता है। युवा इसी दुष्चक्र में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद करने को मजबूर हैं। ग्राउंड रिपोर्ट - @Geet_reports पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #ChhatronKiGoonj #Prayagraj #RahulGandhi #BiharPaperLeak #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch