राजस्थान में सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने CJP वॉलंटियर्स के साथ बुरी तरह मारपीट की, उनके कपड़े फाड़े और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे पढ़-लिख जाएंगे तो इससे बीजेपी को क्या परेशानी है? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है। उन्होंने साफ किया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है और सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। #ArvindKejriwal #AAP #RajasthanNews #CJP #EducationSystem
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch