पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के दौरान जंतर-मंतर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए शब्द "वास्तेगुना हुईया" और "कुचुपुचु" अब संसद की चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में इन शब्दों का ज़िक्र करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज़ और उनकी अभिव्यक्ति अब संसद तक पहुंच चुकी है। हाल के छात्र आंदोलनों में Gen Z ने पारंपरिक नारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए शब्दों, मीम्स और स्लैंग का भी इस्तेमाल किया। इन अभिव्यक्तियों ने आंदोलन को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक पहचान दिलाई और अब इन्हीं का उल्लेख संसद में होने से यह बहस और चर्चा का विषय बन गया है। #JantarMantar #StudentProtest #DeependerHooda #Parliament #LokSabha
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch