झांसी से स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों का मुंह मीठा कराने के लिए लाए गए 76 किलो लड्डू संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए, जिसके बाद स्कूल परिसर में बच्चों और उनके माता-पिता ने जमकर हंगामा किया। मामला तब और गरमा गया जब स्कूल के शिक्षक ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के लोग स्कूल में घुसे और बच्चों के हक के लड्डू सिर्फ अपने जान-पहचान वालों में बांट दिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मासूम बच्चों के हक की मिठाई पर पड़े इस 'डाके' से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है। #JhansiNews #UttarPradesh #IndependenceDay #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch