Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के रामपुरा और कंवरपुरा में पिछले कई सालों से तबेले में चल रहे सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची CJP की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि निरीक्षण के दौरान सरेआम उनके और उनकी टीम के साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए, गाड़ियों के शीशे फोड़े गए और पत्थरों से हमला किया गया। आशुतोष रांका ने इस पूरे हमले का सीधा आरोप राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को बच्चे तबेले में पढ़ते रहें यह तो मंजूर है, लेकिन स्कूलों की बदहाली सुधरे यह कतई बर्दाश्त नहीं। रांका ने साफ किया कि गुंडों के दम पर देश भर में राजस्थान को शर्मसार करने वाली इस गुंडागर्दी से वे डरने वाले नहीं हैं और सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने की लड़ाई जारी रहेगी। #RajasthanNews #MadanDilawar #AshutoshRanka #CJP #EducationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch