सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "जो लोग चंदे की चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे?" उन्होंने इस टिप्पणी के जरिए सरकार की कार्यप्रणाली और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने अपने भाषण में पेपर लीक, युवाओं के भविष्य, भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों को भी उठाया। वहीं सरकार का कहना है कि नया संशोधन विधेयक परीक्षा में धांधली और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। #AkhileshYadav #PaperLeak #ExamReforms #PublicExaminationsBill #Parliament
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch