बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा योग गुरु बाबा रामदेव के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, कंगना रनौत द्वारा युवाओं (Gen Z) के लिए 'गटर जेनरेशन' शब्द का इस्तेमाल करने पर बाबा रामदेव ने उनकी आलोचना करते हुए उनके अतीत, बचपन और जवानी के कारनामों पर सवाल उठाए थे। बाबा रामदेव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बाबा जी उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने देखना बंद करें। कंगना ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देते हुए याद दिलाया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कभी फर्जी दावों के लिए फटकार नहीं मिली है और उनका चरित्र बाबा रामदेव से कहीं अधिक बेहतर है। #KanganaRanaut #BabaRamdev #GenZControversy #Patandjali
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch