मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गुलशेर अहमद की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता रहे गुलशेर अहमद का जीवन सादगी व समावेशी भावना से भरा था। जिस तरह उन्होंने सदन की कार्यवाही का संचालन किया, वह आज भी अनुकरणीय है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों की जयंती मनाने की नई परंपरा शुरू करने के लिए वर्तमान अध्यक्ष की सराहना की। #GulsherAhmad #DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh #MPVidhanSabha
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch