संसद के दोनों सदनों से 'खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' पारित होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सीएम सोरेन ने कहा कि जल्दबाजी में पास कराए गए इस बिल के जरिए केंद्र ने राज्यों के अधिकारों को छीनने और झारखंड के 'हाथ-पैर काटने' का काम किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब ज़मीन और खनिज झारखंड का है, तो दिल्ली से फ़ैसले क्यों थपे जा रहे हैं? इसके विरोध में राज्य अब एक ऐसा ऐतिहासिक और बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। #HemantSoren #JharkhandPolitics #MinesAndMineralsBill #FederalRights #CentralGovernment
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch