पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और उसके मददगारों को बेनकाब किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद से निपटने में 'दोहरे मापदंड' (Double Standards) की कोई गुंजाइश नहीं है और इसके पूरे इकोसिस्टम—फंडिंग, युवाओं की भर्ती, कट्टरता और सुरक्षित ठिकानों (Safe Havens) को पूरी तरह नष्ट करना होगा। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि आतंकवाद को 'स्टेट पॉलिसी' (राज्य नीति) की तरह इस्तेमाल करने वाले देशों को कड़ा संदेश देना होगा कि आतंक कभी किसी की रणनीतिक संपत्ति (Strategic Asset) नहीं बन सकता। वहीं, वैश्विक तनाव और जंग के माहौल पर भारत का रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा, "रणभूमि में किसी विवाद का हल नहीं निकलता, हर जंग और संघर्ष का रास्ता केवल संवाद और कूटनीति (Dialogue & Diplomacy) से ही तय होता है।" #PMModi #SCOSummit #Bishkek #NarendraModi #IndiaAtSCO
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch