आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर साइकिल खरीद प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपए के कमीशनखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि 1.30 लाख साइकिलों की इतनी बड़ी थोक खरीद में जो साइकिल ₹3,000 में मिलनी चाहिए थी, उसे सरकार ₹7,000 प्रति साइकिल के हिसाब से खरीद रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग ₹90 करोड़ के इस सौदे में सीधे-सीधे ₹39 करोड़ का कमीशन लिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता पर भी कड़े सवाल खड़े किए हैं। #SaurabhBharadwaj #AAP #DelhiGovernment #CorruptionAllegations
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch