News Pinch

@thenewspinch

बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है. BPSSC ने नोटिस जारी कर दी है. आयोग ने कहा है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है. 1799 पदों के लिए 27 मई को दो पालियों में परीक्षा ली गई थी. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे थे. पटना में प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना था कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए. जांच में गड़बड़ी के बाद उसे रद्द करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे. Bihar News | Bihar Students Protest | #Bihar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch