News Pinch

@thenewspinch

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को वापस पार्टी में जिम्मेदारी देने के बदले रखी शर्तें. मायावती ने आकाश को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने की शर्त रखी है. मायावती ने आरोप लगाया है कि अशोक सिद्धार्थ ने बहुजन मूवमेंट और पार्टी के मिशन से ऊपर अपने निजी व पारिवारिक हितों को प्राथमिकता दी. मायवती के अनुसार, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ का नकारात्मक असर आकाश आनंद के राजनीतिक करियर पर भी पड़ा है. हाल ही में संगठन में फेरबदल के तहत मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि आकाश आनंद को फिलहाल प्रमुख पदों से दूर रखा गया है. Mayawati | BSP | UP News | UP Elections 2027 | #Mayawati

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch