दिल्ली के सत्य निकेतन में जर्जर PG इमारत ढहने से हुई मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है। मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में 'चार इंजन की सरकार' के राज में मलबे से बच्चों की लाशें निकाली जा रही हैं और परिवारों के आंसू भी नहीं सूखे हैं, जबकि प्रधानमंत्री वडोदरा में 'NaMo for Viksit Bharat' का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की सुरक्षा के बजाय सत्ता में बैठे लोग प्रचार और आयोजनों में लगे हैं। #ManishSisodia #AAP #DelhiBuildingCollapse #Satyaniketan
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch