Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों किसान पूरी रात सड़कों पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क पर ही भोजन किया और वहीं रात बिताई। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। धरनास्थल से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक कई स्तर की सुरक्षा तैनात की गई है, जबकि एहतियातन भोपाल के कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर लंबे समय से ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनकी मुख्य मांगें हैं:- मूंग फसल की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद की गारंटी, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और समय पर उपलब्धता, किसानों से जुड़े लंबित मुद्दों पर ठोस, समयबद्ध और स्थायी समाधान अब सभी की निगाहें सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली संभावित बातचीत पर हैं। क्या किसानों की मांगों पर सहमति बनेगी या आंदोलन और व्यापक रूप लेगा? #Bhopal #MadhyaPradesh #KisanAndolan #FarmersProtest #CMHouse

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch