ब्रिक्स में ड्यूटी के दौरान रील बनाई, कॉन्स्टेबल हुआ सस्पेंड BRICS Summit के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को रील बनाना भारी पड़ गया. ID Card पहने हुए हथियार के साथ रील बनाते हुए वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही इसकी उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई. BRICS Summit | Delhi Police | #BRICS
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch