आगरा जिले में उटंगन नदी पार करने के लिए एक प्रसूता और उसके नवजात शिशु को चारपाई पर लिटाकर, उसे एक ट्यूब के सहारे नदी पार कराई गई। दो लोग चारपाई को धकेलते हुए तैरकर नदी के दूसरे किनारे तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रसव के लिए महिला को आधी रात के बाद इसी खतरनाक तरीके से नदी पार करनी पड़ी। सवाल सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि उन ग्रामीण इलाकों का है जहां आज भी सुरक्षित सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की पहुंच से दूर हैं। #Agra #UttanganRiver #UttarPradesh #RuralIndia #GroundReality
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch