बागपत में भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, धरने से रोकने पर हुई नोकझोंक उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत में पुलिस के खिलाफ धरना देने जा रहे भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण के विरोध में 20 सितंबर को बड़ौत कोतवाली पर धरने का ऐलान किया था। धरने से पहले पुलिस ने संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को उनके आवास पर नजरबंद किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। संगठन का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा, बल्कि कई शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद किया जा रहा है। #Baghpat #BKU #FarmerProtest #Baraut #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch