Molitics

@moliticsindia

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। छात्राओं का आरोप है कि मेस के खाने में कई बार कीड़े और दूसरी बाहरी चीजें मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने खाने में कीड़े के साथ कांच के टुकड़े मिलने की भी शिकायत की है। प्रदर्शन कर रही एक छात्रा ने इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा मेस कॉन्ट्रैक्टर करीब चार साल से है, लेकिन खाने की गुणवत्ता और कॉन्ट्रैक्टर का व्यवहार लगातार सवालों के घेरे में रहा है। छात्राओं का कहना है कि अगर कॉन्ट्रैक्टर नहीं बदला गया तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। छात्राओं की प्रमुख मांगों में मौजूदा मेस कॉन्ट्रैक्टर का कॉन्ट्रैक्ट रद्द करना, हॉस्टल में महिला स्टाफ की नियुक्ति और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। साथ ही छात्राएं प्रदर्शन में शामिल छात्राओं पर कार्रवाई न करने की मांग भी कर रही हैं। मामला अब सिर्फ खाने की गुणवत्ता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच भरोसे और जवाबदेही का सवाल भी बन गया है। #JamiaMilliaIslamia #Jamia #JamiaNews #DelhiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch