Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के गरीबों तक सस्ता चावल पहुंचाने की योजना में कथित ₹28.87 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। CBI ने FCI दिल्ली रीजन, NERAMAC के अधिकारियों और निजी कंपनियों समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, OMSS(D) योजना के तहत गरीबों के लिए रियायती दर पर आवंटित चावल कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर व्यापारियों और निजी कंपनियों तक पहुंचाया गया। आरोप है कि अगर यही चावल ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाता, तो FCI को करीब ₹28.87 करोड़ की अतिरिक्त आय होती। फिलहाल CBI पूरे फंड ट्रांसफर और आवंटन प्रक्रिया की जांच कर रही है। #CBI #RiceScam #DelhiNews #FCI #Corruption ( CBI FIR, Rice Scam, FCI Delhi, NERAMAC, OMSS Scheme, Government Rice Scam )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch