निर्वाचन आयोग (ECI) में आंतरिक मतभेदों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर मचे सियासी घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 3 प्रमुख मांगों के साथ 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। CJP ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए और विवादित फैसलों को लेकर जवाबदेही तय की जाए। इसके साथ ही CJP ने आगामी चुनावों को तुरंत रोकने, जनवरी 2025 की मतदाता सूची के आधार पर SIR प्रक्रिया को फ्रीज करने, एक स्वतंत्र जांच आयोग का गठन करने और 2023 में बने CEC/EC नियुक्ति कानून को रद्द कर नई पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। #AbhijeetDipke #CJP #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch