Molitics

@moliticsindia

पंजाब में दलित मजदूर गुलज़ार सिंह की आत्महत्या का मामला अब सियासी विवाद बन गया है। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि गुलज़ार सिंह ने अपने आखिरी बयान में वित्त मंत्री का नाम लिया था, लेकिन FIR में उनका नाम नहीं जोड़ा गया और परिवार को न्याय मिलने के बजाय जबरन अंतिम संस्कार कराया गया। पायलट ने पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते संकट को लेकर भी AAP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है और AAP की प्राथमिकताएँ अपने नेताओं को बचाना, संरक्षण देना और प्रमोट करना हैं। #SachinPilot #PunjabPolitics #AAP #PunjabDrugs #GulzarSingh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch