Molitics

@moliticsindia

लाइव हिंदुस्तान और फर्स्ट बिहार की रिपोर्ट के अनुसार, समस्तीपुर और जमुई में छात्राओं के साथ छेड़खानी और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इन घटनाओं के पीछे बड़ी राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। ​दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, "चाहे समस्तीपुर की घटना हो, चाहे जमुई की घटना हो, उसका वीडियो बनाकर रील इसलिए डाला जा रहा है ताकि सरकार बदनाम हो।" उन्होंने तर्क दिया कि कोई भी अपराधी खुद अपना अपराध रिकॉर्ड करके वीडियो वायरल करने की गलती नहीं करेगा, जिससे साफ होता है कि सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ​#DilipJaiswal #BiharPolitics #Samastipur #Jamui #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch