रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में क्राइम ब्रांच (CCB) द्वारा की गई अचानक छापेमारी के दौरान रेवन्ना के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। छापेमारी के वक्त उन्हें फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हाई-सिक्योरिटी जेल के अंदर उन तक मोबाइल कैसे पहुंचा। #PrajwalRevanna #BengaluruJail #CCBRaid #KarnatakaNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch