पंजाब के फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University (LPU) में एक छात्रा से कथित यौन अपराध की खबर सामने आने के बाद छात्रों ने देर रात प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी हुई और इसके बाद छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।मामले में जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने छात्रा का बयान मिलने और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस CCTV, फॉरेंसिक और फोन डेटा की जांच करेगी। आरोपी की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियां जांच के बाद स्पष्ट होंगी। #LPU #LovelyProfessionalUniversity #StudentProtest #Punjab #Phagwara
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch