Molitics

@moliticsindia

आजादी के 8 दशकों बाद भी जिस गांव में पीने का पानी नहीं पहुंचा था, वहां पानी पहुंचाने वाली 2013 बैच की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। अपने काम और ईमानदारी के लिए जानी जाने वाली दिव्या मित्तल ने इस्तीफा देने के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपनी पूरी यात्रा बयां की। ऐसे समय में जब अफसरों पर नेताओं की जी-हुजूरी, मनचाही पोस्टिंग और चुनावों में राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप अक्सर लगते रहते हैं, एक ईमानदार अफसर का यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को बयां करता है। देश में आज एक तरफ जहां चाटुकारिता का बोलबाला दिखता है, वहीं दूसरी तरफ काम करने वाले अधिकारियों को सिस्टम छोड़ना पड़ रहा है। Video - @hemannt_yadava पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक- #DivyaMittal #IASDivyaMittal #UPCadre #Resignation #IASOfficer

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch