Molitics

@moliticsindia

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरद सत्र के पहले दिन बिजली की बढ़ी दरों को लेकर बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर लेकर विधायक वेल में पहुंचे और बिजली दरें वापस लेने की मांग उठाई। विरोध के दौरान बीजेपी और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया। बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ “जो सरकार न दे सके बिजली-पानी, वह सरकार निकम्मी है” और “एक धक्का और दो” जैसे नारे लगाए। बीजेपी ने बिजली दरों के अलावा NHM कर्मचारियों के मुद्दे, दिहाड़ी मजदूरों के नियमितीकरण और सरकारी नौकरियों में आउटसोर्सिंग का मुद्दा भी उठाया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। #JammuKashmir #JKAssembly #ElectricityTariff #OmarAbdullah

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch