भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में बीटेक सेकेंड ईयर के 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर फैकल्टी प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आत्महत्या के उकसावे की धारा और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि बीते तीन महीनों से छात्र को जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित और धमकी दी जा रही थी। दूसरी ओर, संस्थान के बयान के मुताबिक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन/चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद कैंपस में 400 से अधिक छात्रों ने भारी विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। #IITBombay #MumbaiPolice #CrimeBranch #SCSTAct #EducationNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch