Molitics

@moliticsindia

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर खुद देर रात मुजफ्फरनगर की सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूलों से स्वागत किया और उन पर पुष्पवर्षा की। पुलिस अधिकारियों के इस कदम से कांवड़ मार्ग 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि संवेदनशील मुजफ्फरनगर रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और क्राउड मैनेजमेंट के लिए एआई (AI) कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। #KanwarYatra #Muzaffarnagar #ADGBhanuBhaskar #UPPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch