Molitics

@moliticsindia

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक ओपन लेटर लिखा है। सोनिया गांधी की आने वाली बायोग्राफी 'Belonging: A Journey of Love' की घोषणा के बीच राहुल गांधी ने 35 साल पुराने दौर को याद करते हुए लिखा कि पिता के जाने के बाद उनकी मां ने जिंदगी की हर मुश्किल का सामना अदम्य साहस और गरिमा के साथ किया है। राहुल गांधी ने अपनी मां के बेहद निजी स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि अपनी जिंदगी के पन्नों को दुनिया के सामने रखना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनकी कहानी अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने लिखा कि आज पापा की जयंती पर वह महसूस कर सकते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री ऊपर से मुस्कुराते हुए अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देख रहे होंगे। (1/2) #RahulGandhi #SoniaGandhi #RajivGandhi #BelongingAJourneyOfLove #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch