Molitics

@moliticsindia

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ लोगों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ। कांग्रेस ने इसे दलित नेता के अपमान से जोड़ते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में बीजेपी का बचाव करते हुए कहा कि ‘शुद्धिकरण’ करने वालों में बीजेपी का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में कोई नहीं जानता कि खड़गे जी की जाति क्या है।” धामी ने कांग्रेस पर इस मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। #PushkarSinghDhami #MallikarjunKharge #Uttarakhand #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch